सीतापुर, फरवरी 5 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली कोतवाली इलाके में रंजिश के चलते चार दबंगों ने पिता-पुत्र पर चाकू से वार कर दिया। कई वार होने से पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी कमलेश ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही नन्हकऊ सिंह, सर्वजीत उर्फ सेठू, प्रकाश सिंह, अमन सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उसको व उसके बेटे सूरज को मामूली विवाद के बाद चारों आरोपियों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया है। हमले में पिता-पुत्र बुरी तरह जख्मी हुए हैं। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने हमला करते वक्त जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि केस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.