हमीरपुर, जनवरी 2 -- बिवांर। नया साल का जश्न मना रहे युवक को पिता-पुत्र ने मिलकर पीट दिया। जिससे युवक लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने पिता-पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। बिवांर थाना के मसगवां गांव का प्रमोद पुत्र मुलुवां नया साल पर रात को अपने घर में जश्न मना रहा था। तभी पड़ोसी बच्चू अपने पुत्र बल्लू के साथ हाथ में लाठी डंडा लिए हुए उसके घर में आकर अभद्रता कर जश्न मनाए जाने से रोक लगने लगा। उसके ना मानकर विरोध के किए जाने पर पिता-पुत्र ने लाठी डंडा से हमला कर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पत्नी व भाई के साथ आए युवक ने पिता-पुत्र के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसको छानी सीएचसी में ले जाकर डॉक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि पिता-पुत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.