सीतापुर, नवम्बर 8 -- सीतापुर। शहर कोतवाली के तिवारी चौराहे पर शुक्रवार देर रात दबंगों ने पिता- पुत्र समेत तीन लोगों की लाठियों से पिटाई कर दी। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। शहर कोतवाली निवासी कृष्ण गोपाल सिंह के मुताबिक शुक्रवार देर रात वह अपने बेटे के साथ बाइक से पुराना मकान देखने तिवारी चौराहे की तरफ जा रहे थे। वह घर से आगे बढ़े ही थे तभी वहां मौजूद चार दर्जन अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया। सभी लाठी डंडे से उन्हें पीटने लगे। आसपास के लागों ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उनपर भी हमला बोल दिया। लागों की भीड़ जुटती देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला तहरीर पर जांच की जा रही है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...