रुद्रपुर, फरवरी 5 -- नानकमत्ता। पड़ोसियों पर पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल करने का आरोप है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरजीत सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर जोगीठेर ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो फरवरी की रात लगभग 8 बजे उसके पड़ोसी बलवन्त सिंह पुत्र हुकुम सिंह और उसकी पत्नी तारो कौर उनके पुत्र कमलजीत सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। बेटे की चीखने की आवाज सुन वह बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन दोनों को घायल कर दिया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...