गोपालगंज, फरवरी 18 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के रामपुर गांव में गत सोमवार को सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने के विवाद में पिता पुत्र को मारपीटकर घायल करते हुए गले से सोने की चेन छीन ली गयी। मामले को लेकर राम नरेश राम ने अपने सगे भाई चंद्रिका राम, कुसुम देवी, सरिता कुमारी, वंदना कुमारी सहित छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि आरोपी सरकारी जमीन पर जबरन नींव की खुदाई कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी- डंडे से रामनरेश राम और उनके पुत्र सुरेंद्र पर हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...