बागपत, जनवरी 10 -- बड़ौत। क्षेत्र के रुस्तमपुर बावली गांव में शनिवार में दबंगों द्वारा पिता-पुत्र को बंधक बनाकर पीटा गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने प्रदर्शन किया। बावली गांव की पट्टी मोहल्लू निवासी विशाल ने बताया कि गांव की पट्टी राणा के रहने वाले एक दबंग व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पिता राजू को उन्होंने बंधक बना रखा है। वह उनके घर आ जाए। जिसके बाद वह दबंगों के घर पहुंच गया। वहां पर उसे भी बंधक बना लिया गया। बताया कि दबंगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई। घंटों तक उन्हें बंधक बनाए रखा। इसके बाद दोबारा गांव में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। घायलों को लेकर उनके परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां विशाल ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित ने आरोपियों क...