बागपत, फरवरी 20 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाबला गांव में युवक को जान से मारने की नियत से फायर झोंकने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है, लेकिन वे अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए है। पाबला गांव निवासी विजय सिंह ने बताया कि 18 फरवरी की शाम 7:30 बजे वह गांव में ही आयोजित शादी समारोह में खाना खाने रहा था। तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ मिल उसका रास्ता रोक लिया था और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे था। विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों पर उसके दस लाख रुपये है। वह उनसे कई बार अपने पैसों का तकादा कर चुके है, लेकिन वे उसका पैसा नहीं लौटा रहे है। इसी को लेकर पिता-पुत्र उससे रंजिश रखने लगे। आरोप है कि जब वह अपने घर लौटा, तो आरोपी पिता-पिता उसके घर पर पहुंच गए और गाली-गलौच कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.