गाज़ियाबाद, नवम्बर 24 -- मुरादनगर। नगर की इंद्रापुरी कॉलोनी में नमाज पढ़कर आ रहे पिता पुत्रों को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इंद्रापुरी कॉलोनी में रहने वाले साहिल रविवार सुबह साढ़े सात बजे अपने बेटे समहद और असद के साथ मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि जब वह बीच रास्ते पर पहुंचे तो रॉड और धारदार हथियार से हमला गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि मुशा,ईशा,शहजाद,साहुल निवासी इंद्रापुरी कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...