कन्नौज, मई 28 -- तालग्राम, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्री को गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे पीटकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने आरोपित युवक और उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव नरूईया निवासी विजय पाल पुत्र हरिराम शाक्य ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते बीते शनिवार की सुबह गांव के जसवंत पुत्र बनवारी और उसके पुत्र राजू, अंकित गाली गलौज करने लगे। जब उनके भाई इंद्रपाल ने विरोध किया तो तीनों मिलकर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जब उनकी भतीजी रजनी अपने पिता को बचाने गई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने घायल इंद्रपाल और उनकी बेटी रजनी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी तालग्राम भेजकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.