उन्नाव, फरवरी 24 -- शुक्लागंज। सहजनी रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार रात जो हुआ, उसने न केवल दो जिंदगियां लीं बल्कि समाज के सामने पारिवारिक कलह की एक ऐसी डरावनी तस्वीर पेश की है जिसे देख हर आंख नम है। विकास गुप्ता और उनकी 12 वर्षीय बेटी वेदिका की चिताएं जब मंगलवार को एक साथ जलीं तो मानों पूरे सहजनी इलाके की हवा में एक भारी सन्नाटा पसर गया। गंगाघाट के सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर सोमवार रात करीब नौ बजे पिता-पुत्री के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक पर करीब तीन मीटर की दूरी पर दोनों के शव अलग-अलग पड़े थे। किशोरी का सिर और बायां हाथ धड़ से अलग था। घटनास्थल से लगभग सौ मीटर दूर एक लावारिस कार खड़ी मिली, जो लॉक थी। कार के ...