कटिहार, अप्रैल 24 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरिया गांव के एक पिता ने अपने पुत्र द्वारा शराब पीकर रोज घर में माता-पिता एवं पत्नी के साथ मारपीट करना ,गाली गलोज करना, घर में तोड़फोड़ से त्रस्त आकर जेल भेज दिया। मंगलवार की रात्रि करीब 9 बजे घर में हर रोज की भांति पुत्र के द्वारा हंगामा किया तथा अपने माता-पिता एवं पत्नी के साथ मारपीट किया।घर में तोड़फोड़ मचाया इससे परेशान होकर पिता ने डंडखोरा थाना को इसकी सूचना दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश महतो ने बताया कि पिता द्वारा अपने पुत्र पर घर में गाली गलौज मारपीट को लेकर आवेदन दिया है। पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.