आगरा, नवम्बर 30 -- अलीगढ़ के थाना रोरावर में तैनात कागारौल क्षेत्र के गांव बेमन निवासी महिला कांस्टेबल हेमलता (29) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कांस्टेबल के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को गमगीन माहौल में कांस्टेबल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। पिता करमवीर ने मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि हेमलता अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आ रही थी। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी अपने पिता से आखिरी बातचीत हुई थी। उसने कहा था, पापा छुट्टी मिल गई है, मैं घर आ रही हूं। कुछ समय बाद ही उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कांस्टेबल के पिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.