फतेहपुर, मार्च 18 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के बंडवा गांव में पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर बेटे को पीट कर लहूलुहान कर दिया। बंडवा गांव निवासी 19 वर्षीय विकास कुमार ने आरोप लगाया कि पिता रामकरन और चाचा रामकुमार शराब के नशे में मां के साथ गाली गलौज कर रहे थे। जब इसका विरोध किया, तो पिता और चाचा ने मिलकर उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बताया कि उसके पिता करीब नौ साल से एक दूसरी महिला के साथ फतेहपुर में रहते हैं और होली में चाचा के बुलाने पर घर आए थे। शराब के नशे में विवाद हुआ और उन्होंने डंडे से वार कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल को भेजा है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.