उन्नाव, जनवरी 31 -- बांगरमऊ। बेटी के घर से चले जाने पर पिता ने आरोपि युवक व सहयोगियों को नामित करते हुए केस दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने कोतवाली में केस दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक बेटी थाना क्षेत्र के खारपुरवा गांव निवासी युवक अपने सहयोगियों की मदद से बहला कर भगा ले गया है। वह अपने साथ पांच लाख के सोने चांदी के जेवरात तथा 20 हजार रुपये की नगदी भी ले गई है। थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.