फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में बुधवार देर रात पिता ने अपने बहू-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं घर से बाहर आते समय पिता भी गिरकर गंभीर घायल हो गया। पुलिस तीनों को उपचार को ट्रामा सेंटर भेजा। जहां उपचार के समय आरोपी पिता के जेब से एक चाकू बरामद हुआ। प्रताप नगर सेलई निवासी प्रवीन बुधवार रात को अपने घर आया। वह नशे में बताया गया है। उसका पत्नी सुधा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। बाद में प्रवीन अपने बेटे अंशुल के घर पर पहुंचा। जहां बेटा अंशुल और बहू अंशु पर चाकू से हमला कर दिया। इससे बेटा अंशुल के पीठ व चेहरे चोट आई हैं। वहीं बहू अंशु का सिर फटने के अलावा कान व हाथ की अंगुली कट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...