बगहा, दिसम्बर 25 -- मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा कॉलोनी गांव में बुधवार शाम पिता ने पुत्र पर खौलता तेल फेंक दिया। इससे पुत्र तड़पकर गिर पड़ा। बुरी तरह झुलसे भीम दास (28) को आननफानन में जीएमसीएच, बेतिया में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। किसी भी पक्ष से अब तक आवेदन नहीं मिला है7 आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि भुरा दास भंगहा बाजार में होटल चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार की शाम में होटल पर ही उसका पुत्र भीम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में भुरा गुस्से से तमतमा उठा और पकौड़े तलने के लिए रखा चूल्हे पर चढ़ाया खौलता तेल अपने पुत्र के शरीर पर फेंक दिया। शरीर पर खौलता तेल पड़ते ही भीम दर्...