हिन्दुस्तान, फरवरी 21 -- गाजियाबाद जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में शुक्रवार सुबह 12वीं के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, बताया जा रहा है गुरुवार की रात पिता ने पढ़ाई को लेकर उसे टोका था। इसी से नाराज होकर उसने जान दे दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कनावनी निवासी संतोष कुमार कैब चलाते हैं। परिवार में उनकी पत्नी मिथिलेश, सबसे बड़ा बेटा रिशु, छोटा बेटा यश है। तीसरा बेटा 18 वर्षीय नितिन 12वीं का छात्र था, जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस को शुरुआती बातचीत में पता चला कि गुरुवार की रात संतोष कुमार ने आगामी परीक्षा और पढ़ाई को लेकर टोका था। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। यह भी पढ़ें- होली पर नोएडा नहीं दिल्ली-गाजियाब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.