रामगढ़, दिसम्बर 2 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के ईचाक निवासी निमी राम पिता रामजतन राम ने वेस्ट बोकारो ओपी में आवेदन देकर अपनी पुत्री निशा देवी उम्र लगभग 21 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को हत्या बताते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद रतन राम, उसके भाई छोटू राम, छोटू राम की पत्नी लाली देवी तथा मां बुधनी देवी पर लगाया है। आवेदन में निमी राम ने बताया है कि उनकी बेटी निशा देवी की शादी 14 मई 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से ग्राम बंजी वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में रतन राम के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद करीब एक वर्ष तक सब कुछ ठीक रहा। परंतु उसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा और ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसे प्रताड़ित करने लगे। निमी राम के आवेदन के अनुसार 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.