बदायूं, जनवरी 1 -- वजीरगंज/सैदपुर, हिटी। लापता किशोरी की हत्या हॉरर किलिंग निकली। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि किशोरी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पिता ने की थी। बेटी के चाल-चलन से परेशान पिता ने दरांती से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। शव को गांव के ही व्यक्ति के सरसों के खेत में फेंक दिया था। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दरअसल वजीरगंज थाना क्षेत्र के लहरा लाड़पुर गांव के इकरार की 17 वर्षीय बेटी सोनम 19 दिसंबर को रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। 10 दिन तक कोई सुराग न लगा। 29 दिसंबर को सोनम का कंकालनुमा शव गांव के ही पूरनलाल पुत्र सुखलाल के सरसों के खेत में मिला था। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की, जहां इकरार ने शव की पहचान अपनी बेटी सोनम के रूप में की थी। इसके बाद ...