औरैया, फरवरी 4 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर प्रताप सिंह से एक 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध रूप से लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। ग्राम ज्ञानपुर प्रताप सिंह निवासी मुकेश कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में राजस्थान में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे गांव में ही रह रहे थे। 2 फरवरी की शाम करीब पांच बजे उनकी पुत्री कुमारी पायल घर से बाबरपुर बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले स्वयं आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता के अनुसार युवती का मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। काफी देर इंतजार और खोजबीन के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली ...