बरेली, फरवरी 13 -- फरीदपुर, संवाददाता। पिता ने एक वर्ष के मासूम की गला घोंटकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है। भुता के अठाना का सोनपाल पत्नी रामबेटी को बुलाने के लिए उसके मायके बीसलपुर के बौनी गांव गया था। रामबेटी ने उसके साथ आने से इनकार कर दिया। मंगलवार को सोनपाल जबरन रामबेटी से एक साल के बेटे वरण और पांच साल के अरुण को छीनकर ले आया। उसने एक वर्षीय वरुण की हत्या कर दी और उसका शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर बच्चे की हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्यारोपी पिता सोनपाल को जेल भेज दिया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी के दूसरे युवक से अवैध संबंध थे। उसी से वह बच्चा पैदा हुआ था। इसलिए उसने बच्चे की हत्या कर दी और उसका शव ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.