हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के बरुआ गांव में पिता के छह बीघा खेती बेच देने से नाराज पुत्र ने बुधवार की सुबह निजी नलकूप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बरुआ गांव निवासी सत्यनारायण निषाद के पास करीब 16 बीघा खेतिहर जमीन थी। जिसमें तीन वर्ष पूर्व दो बीघा जमीन बेचकर 34 वर्षीय पुत्र अमरीश को बोलेरो खरीदकर दी थी। अमरीश इसी को चलाकर परिवार का सहयोग करता था। अमरीश की पत्नी पुष्पा ने बताया कि उसके ससुर ने एक हफ्ते पहले छह बीघा और जमीन बेच दी थी। इसी से उसके पति गुमसुम रह रहे थे। बताया कि शायद पिता की इसी हरकत से नाराज होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया है और अपने निजी नलकूप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...