मेरठ, फरवरी 6 -- मोहम्मद असलम के पिता इमरान की तहरीर पर आहद पुत्र समीम, असद पुत्र अमीर अहमद, रिहान पुत्र अमीर अहमद, तारिक पुत्र अमीर अहमद, राशिद पुत्र अमीर अहमद, शमी पुत्र अमीर अहमद, इस्माइल पुत्र शमीम, समीर उर्फ मोटा बवानिया पुत्र सलीम, अमीर अहमद पुत्र इशाक, चंदन पुत्र इशाक और आमना पुत्री शमीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 190, 191(2), 191(3), 109(1), 351(2) यानी बलवा, दंगा, गैर कानूनी सभा या जमावड़ा, हत्या का प्रयास और धमकी की धाराएं लगाई गई हैं। ------------- एक दिन पहले मीटिंग कर बनाई प्लानिंग मोहम्मद असलम के पिता और मुकदमा वादी इमरान ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पूर्व ही असलम जमानत पर छूटकर आया था। हमले से एक दिन पहले आरोपियों ने एक मीटिंग की थी। यह मीटिंग हाजी अमीर के यहां की गई। इस मीटिंग में हाज...