रामपुर, जनवरी 26 -- थाना क्षेत्र के शहजाद नगर निवासी तोताराम पुत्र बाबूराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा बेटा अर्जुन सिह हर रोज गाली गलौच करता है और घर से निकलने की धमकी देता है। हद तो तब हो गयी तब वह अपने घर से खेत पर जा रहा था तो छोटे बेटा और उसकी पत्नि जयदेवी दोनेा ने लाठी डंडो से पीटना शुरू कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। शोर पर आये ग्रामीणो ने उसे बचाकर पीएचसी में भरती कराया। पिता ने तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...