दरभंगा, जुलाई 22 -- घनश्यामपुर। मधुबनी जिले के मधेपुर थाना क्षेत्र के भीठ भगवानपुर की रहने वाली घुरनी देवी ने अपने भाई सत्तो महतो तथा भाभी ममता देवी पर पिता की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घुरनी देवी ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि उनके पिता लक्ष्मी महतो मनसारा में रहते हैं। गत 13 जुलाई की रात वे घर में सो रहे थे। तभी सत्तो महतो और ममता देवी घर का किवाड़ खोलकर अंदर घुसे। दोनों ने मिलकर मुंगरी और लाठी से हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से पीटा। पिटाई के दौरान लक्ष्मी महतो चिल्लाए। आवाज सुनकर उनकी देवरानी उर्मिला देवी पहुंचीं। उन्होंने सत्तो के हाथ से मुंगरी छीनकर किसी तरह उनकी जान बचाई, लेकिन तब तक हमलावरों ने उनके सिर पर वार कर दिया था। इससे उनका सिर फट गया और खू...