प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के शुक्लन का पुरवा फतूहाबाद गांव निवासी नन्हेंलाल सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 16 फरवरी की रात करीब दस बजे जब वह घर में खाना बना रहा था। तभी उसका बेटा सोनू उर्फ कमल देव तथा उसकी पत्नी विमला देवी दरवाजे पर पहुंच कर गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसको मारा पीटा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे सोनू उर्फ कमल देव और बहू कमला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...