आगरा, दिसम्बर 10 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन मासूम बच्चियों के साथ अनहोनी जान चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की सतर्कता से सुरक्षित कर लिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम ने तीनों बच्चियों को गांव मामौं से रेस्क्यू कर सुरक्षित कर लिया है। जिस समय टीम पहुंची तो बच्चियों का पिता सो रहा था और बच्चियों टेंट में बैठी थीं। जिन्हें टीम अपने साथ ले आई। बुधवार को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के सौरभ यादव ने बताया कि उन्हें कंट्रोल से सूचना मिली तो टीम तत्काल मामौं गांव पहुंच गई। उस समय बच्चियों का पिता नशे में था। ग्रामीणों की मदद से एक, चार व छह वर्ष की बच्चियों को सुरक्षित अपने कार्यालय ले आई। टीम द्वारा बच्चियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है। समिति अब बच्चियों के बारे में निर्णय लेगी। टीम के प्रभारी सौरभ को ग्रामीणों ने बताय...