हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 26 -- यूपी के आगरा में हुई एक अविश्वसनीय घटनाक्रम के मुताबिक 10 साल का बेटा अपने पिता को मगरमच्छ के मुंह से बचा लाया। शुक्रवार को चंबल नदी के किनारे किसान के साथ यह घटना हुई। हमले में किसान का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव झरनापुरा निवासी बंटू उर्फ वीरभान (36) पुत्र भगवान सिंह शुक्रवार सुबह बकरी व पशुओं को चराने के लिए चंबल नदी किनारे गया था। वह चंबल नदी किनारे लेट गया था तभी नदी की तरफ से आये मगरमच्छ ने उसके पैर को जबड़े में जकड़ लिया और नदी की ओर खींचकर ले जाने लगा। पास ही उसका 10 साल का बेटा अजय भी था। उसके हाथ में लाठी थी। उसने लाठी से मगरमच्छ का डटकर मुकाबला किया। करीब 20 मिनट तक बेटा और उसका पिता मगरमच्छ से जान बचाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.