हापुड़, जनवरी 31 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी मां पर पिता की मौत के बाद अवैध रूप से मकान विक्रय के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके पिता ने नगर के एक मोहल्ले में मकान को खरीदा था। उस मकान का बैनामा पिता ने मां के नाम करा दिया। अब पिता की मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद उनके संबंध एक रिश्तेदार से हो गए। उस रिश्तेदार से मिलने के बाद उसकी मां ने उनके पिता का खरीदा गए मकान को बेचने का प्रयास कर रही है। पीड़िता ने मां और रिश्तेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.