लखनऊ, मई 28 -- केजीएमयू कुलपति व प्रसिद्ध हिमैटोलॉजिस्ट डॉ. सोनिया नित्यानंद को मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री सम्मान मिला। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में कुलपति को सम्मान मिला। इससे केजीएमयू व चिकित्सा जगत में खुशी की लहर है। पिता के बाद बेटी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। कुलपति डॉ. नित्यानंद को मंगलवार की शाम को राष्ट्रपति ने सम्मान दिया। चिकित्सा के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया। डॉ. सोनिया ने पीजीआई में वर्ष 1991 में प्रदेश का पहला बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित किया था। उन्होंने लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और अब केजीएमयू में भी बोनमैरो ट्रांसप्लांट सेंटर की नींव रख दी है। जहां आने वाले समय में ब्लड कैंसर और ए-प्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी को उच्चस्तरीय इलाज मिल सकेगा। डॉ. सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.