मोतिहारी, फरवरी 20 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। राजस्थान के भिवाड़ी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने न केवल कई मजदूरों की जान ले ली। बल्कि उनके परिवारों पर भी गहरा सदमा छोड़ दिया है। इस त्रासदी में मटियारीया निवासी ठिकेदार अजीत सिंह उर्फ अभिषेक कुमार के दो मासूम बच्चे अब अपने पिता के बिना जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अजीत सिंह का बड़ा बेटा मयंक (10) और छोटा बेटा अवनीश (8) के चेहरे से मुस्कान गायब है। पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों ने बताया कि विस्फोट के बाद दोनों बच्चे पूरी तरह से चिंतित और घबराए हुए हैं। उनके चेहरे से अब हंसी-मुस्कान गायब हो गई है और वे अक्सर चुपचाप घर में बैठे रहते हैं। पिता की अचानक मौत ने उनके जीवन में खालीपन और असुरक्षा की भावनाओं को गहरा कर दिया है। मयंक और अवनीश अब अपने घर और आसपास की दुनिया को समझने की को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.