रायबरेली, मई 12 -- रायबरेली/परशदेपुर, संवाददाता। बेटों को संपत्ति से बेदखल करने के लिए प्रक्रिया शुरू की तो उन्होंने पिता की हत्या की साजिश रच डाली। बेटों ने 50 हजार रुपये में पिता की हत्या की सुपारी दे दी। सुपारी किलर ने छह मई को बुजुर्ग को गोली मारी थी। हालांकि बुजुर्ग बच गया। अब पुलिस ने दो बेटों को गिरफ्तार किया है। जबकि हमलावर अभी फरार है। डीह थाने की परशदेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के पछुवारा गांव में बीती छह मई को 58 वर्षीय रतीपाल अपनी पत्नी के साथ खेत से घर वापस लौट रहे थे। दरवाजे पर बुजुर्ग को एक हमलावर ने गोली मार दी। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया और अब उसके स्वास्थ्य में सुधार है। पुलिस और एसओजी ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। रतीपाल के छह बेटे हैं। जांच में सामने आया कि रतीपाल का उसके तीन बेटों से संपत्ति का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.