पटना, सितम्बर 28 -- हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निशिकांत कुमार के पिता रामानुरागी सिंह उर्फ पारस सिंह का रविवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे ब्रेन हेमरेज से पीड़ित थे। निधन के बाद परिजनों ने उनकी इच्छा के अनुरूप नेत्रदान किया। पारस सिंह मूल रूप से बरबीघा के माऊर के रहने वाले थे। वे पेशे से अभियंता होने के साथ-साथ बिहार इंटेलेक्चुअल फोरम के संस्थापक भी थे और सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बड़े पुत्र कॉलेज ऑफ फिशरीज, पूसा में विभागाध्यक्ष हैं, जबकि छोटे पुत्र डॉ. निशिकांत कुमार प्रतिष्ठित हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...