मोतिहारी, अप्रैल 10 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका थानान्तर्गत सरूपा गांव निवासी योगी सिंह के पुत्र मृत्युंजय कुमार अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर करीब एक माह पूर्व घर आया था। उसके पिता की एक माह पूर्व पुण्यतिथि थी। पिछले साल ही उसके पिता की मौत हुयी थी। मृत्युंजय कुमार मंगलवार की देर संध्या बाइक से मोतिहारी से अपने घर लौट रहा था कि चिरैया थाना क्षेत्र के मश्रिौलिया मठ के समीप अनियंत्रित होकर वह पेड़ से टकरा गया और उसकी मौत हो गयी। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुयी थी। वह मुम्बई में प्राइवेट जॉब करता था। घर का वह कमाउ पुत था। उसकी मृत्यु से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण शम्भू सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.