वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भगवान शिव की नगरी में पार्वती पुत्र गणेश का प्राकट्योत्सव मंगलवार को भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रथमेश की प्राकट्य की बेला में पूजन-स्तवन और नमन करते भक्तों का मन भक्ति में रमा रहा। गणपति के दरबार में भक्तों ने शीश झुकाया तो कहीं भक्तों ने रच-रच उनका दरबार सजाया। काशी के गणेश मंदिरों में भव्य शृंगार, पूजन एवं आरती के विधान हुए। संतान की दीर्घायु और परिवार में सुख-समृद्धि और श्रीवृद्धि के लिए महिलाओं ने व्रत रखा। भीड़ का प्रमुख केंद्र लोहटिया स्थित बड़ा गणेश, सोनारपुरा स्थित चिंतामणि गणेश और दुर्गाकुंड स्थित दुर्ग विनायक मंदिर रहे। बड़ा गणेश में सविधि मनाया जन्मोत्सव बड़ा गणेश मंदिर में विघ्न हर्ता का जन्मोत्सव सविधि मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त में मंगल आरती के साथ मंदिर का पट खुला। गणपति...