मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी ब्रहमनान से एक युवक लापता हो गया है। मंगलवार सुबह 7 बजे दूध लेने घर से निकला शानू काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद, पिता हसनैन ने अपने पुत्र की गुमशुदगी की शिकायत भोजपुर थाने में दर्ज कराई। हसनैन ने बताया कि उनका पुत्र शानू घर से निकलते समय काली जींस पैंट और सफेद जैकेट पहने हुए था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता युवक की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...