लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। पिता की डांट से नाराज एक किशोरी ने अपना घर छोड़ दिया। जानकारी न मिलने पर पिता ने हुसैनगंज थाने में बेटी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चारबाग के सुदामा पुरी निवासी संजय कुमार ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी बिना बताएं कहीं चली गई। पिता ने बीती 3 फरवरी की दोपहर किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। बेटी उस वक्त गुस्से में अपने कमरे में चली गई। दोपहर करीब तीन बजे वह बिना बताएं किसी को घर से निकल गई। देर शाम तक बेटी के घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजनों ने आसपास, नाते रिश्तेदारों के यहां पता किया। लेकिन बेटी का कहीं भी पता नहीं चला। अंत में परिवार निराश होकर घर लौट आया। किसी अनहोनी के चलते पिता चारबाग थाने पहुंचे और बेटी के लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी...