उरई, फरवरी 3 -- कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र के नगर स्थित आंबेडकर नगर में पिता की डांट से आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आंबेडकर नगर का 25 वर्षीय प्रधुम्न सिंह को सोमवार रात पिता राजेन्द्र सिंह ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वो कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह जब प्रधुम्न काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से देखा तो प्रधुम्न पंखे के हुक में रस्सी का फंदा डालकर फांसी पर लटका मिला। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कदौरा ले गए,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.