सुपौल, अक्टूबर 9 -- बिहार के सुपौल में गुरुवार को कुछ ऐसा वाकया हुआ की शोले फिल्म के बीरू की याद ताजा हो गई। पिता की डांट से नाराज बेटी ने ऐसा ड्रामा किया कि अफरातफरी मच गई। 14 साल की लड़की गांव के एक मोबाइल टावर चढ़ गई जिसकी ऊंचाई करीब 70 फीट है। घटना सुपौल के कुनौली बाजार की है। यह देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। अनहोनी की आशंका से मां-बाप के हाथ पांव फूल गए। खबर लिखे जाने तक उसे उतारने की कवायद जारी थी। सुरक्षा के लिए टावर के चारों ओर जाल लगा दिया गया है। दरअसल, कुनौली बाजार के ही एक व्यक्ति ने किसी बात को लेकर अपनी पुत्री को डांट डपट दिया। इससे वह गुस्से से आग बबूला हो गई और करीब 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना गुरुवार करीब 11 बजे की है। हो हल्ला होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लड़की के माता पिता नीचे से आवाज लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.