जमशेदपुर, फरवरी 3 -- रुपये की हेराफेरी के बाद पिता की डांट से नाराज 14 वर्षीय किशोर घर से भागकर महाराष्ट्र पहुंच गया। 24 दिन बाद पुलिस ने उसे महाराष्ट्र के बुलढाना से बरामद कर परिजनों को सकुशल सौंप दिया। सोमवार को मामले की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी अकरम रजा ने बताया कि किशोर सीतारामडेरा का रहने वाला है और 9 जनवरी को साकची क्षेत्र से लापता हो गया था। परिजनों ने पहले अपने स्तर से किशोर की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 14 जनवरी को पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें किशोर के साकची से टाटानगर स्टेशन पहुंचने और वहां से ट्रेन पकड़ने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, किशोर ने अपने पिता के बैंक खाते से रुपये की हेराफेरी की थी। इस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.