रांची, मई 31 -- चाईबासा (जमशेदपुर), संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले की रेशमी कुमारी जैक बोर्ड की 12वीं के कॉमर्स संकाय में स्टेट टॉपर बनी है। वह संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज चाईबासा की छात्रा है। उसे 476 अंक मिले हैं, जो राज्यभर में सबसे अधिक है। न्यू कॉलोनी, नीमडीह की रहने वाली रेशमी निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से आती है। उसके पिता राजेश प्रसाद की चाईबासा बस स्टैंड में कपड़े की एक दुकान है। मां रीना प्रसाद गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, फिर भी अपनी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की। पिता हैं अस्पताल में भर्ती शनिवार को रेशमी का परीक्षा परिणाम आया, तब पिता अस्पताल में भर्ती थे। पिता शुक्रवार की रात से बीमार होने के कारण सदर अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को रिजल्ट आने के बाद वह अपनी मां और भाई के साथ कुछ समय के लिए स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.