रुडकी, जनवरी 13 -- झबरेड़ा में मंगलवार को तीन वर्षीय मासूम बच्ची की अपने ही पिता के वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। झबरेड़ा निवासी रवि कुमार का वाहन घर के पास बने घेर में खड़ा था। उन्होंने गाड़ी बाहर निकालने के लिए उसे बैक करना शुरू किया। इसी दौरान उनकी तीन साल की मासूम बेटी नीलम खेलते-खेलते अचानक गाड़ी के पीछे आकर खड़ी हो गई। गाड़ी बैक करते समय पिता को पीछे खड़ी बच्ची का अंदाजा नहीं हो पाया और मासूम गाड़ी के पहिए की चपेट में आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.