लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। पिता की किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर दिल्ली के एक डॉक्टर से 35 लाख रुपये ठग लिए गए। जब डॉक्टर ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें बंद खाते का चेक दे दिया, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पश्चिम विहार, नई दिल्ली निवासी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि वह दिल्ली में प्रैक्टिस करते हैं। उनकी पहचान फ्लोरेट अस्पताल, नई दिल्ली के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज मेहतो के माध्यम से लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह से हुई थी। दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए थे। इसी दौरान डॉ. देवेंद्र सिंह ने अपने पिता की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 35 लाख रुपये की जरूरत बताई और चार महीने में रकम लौटाने का आश्वासन दिया। डॉ.मनोज मेहतो के कहने पर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.