कानपुर, जनवरी 29 -- सरसौल। महाराजपुर में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखे 13 हजार रुपये समेत सात लाख के जेवर पार कर दिए। घटना के समय पीड़ित युवतियां अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए प्रयागराज गई हुई थीं। गुरुवार सुबह पड़ोस में रहने वाले युवतियों के चाचा ने ताला टूटा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। महाराजपुर निवासी जगदीश प्रसाद अवस्थी ने बताया कि एक माह पहले उनके भाई अशोक अवस्थी की सांड़ के हमले से मौत हो गई थी। वहीं, घर में बेटियां अनामिका व अंजली रहती हैं। उनकी मां की मौत भी कई साल पहले हो चुकी है और भाई भी नहीं है। मंगलवार को दोनों बहनें अपने चचेरे भाई शेषनारायण के साथ प्रयागराज पिता की अस्थियां विसर्जित करने गई थीं। गुरुवार शाम तक वापस आना था। घर में ताला बंद था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.