हापुड़, दिसम्बर 13 -- नगर के मोहल्ला उपाध्याय नगर निवासी प्रिया ने बताया कि उसके पिता क्षेत्र के एक ईट भट्ठे पर काम करते थे। उनके पिता का भट्ठे पर स्थित एक कमरे में सामान रखा हुआ था। वह उस सामान को लेने के लिए गई थी। वहां मुंसी ने उसको देखकर गाली गलौज की। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ पिटाई कर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...