बोकारो, फरवरी 3 -- पेटरवार फोटो 01 शोक में डूबे परिजन पेटरवार, प्रतिनिधि। सड़क हादसे का शिकार हुए बार केंदुवा गांव निवासी धनंजय किस्कू के शव का पेटरवार पुलिस ने पंचनामा भरकर न केवल पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट भेज दिया, बल्कि पोस्टमार्टम कराकर मृतक का शव मंगलवार को उसके परिजनों को सौप दिया। क्या था मामला: बताया जाता है कि पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बार केंदुवा गांव निवासी धनंजय किस्कू सोमवार को पेटरवार के चरगी पंचायत के रुकाम गांव स्थित अपने ससुराल से अपनी बाइक संख्या (जे एच 09 ए पी- 8764) पर सवार होकर अपने घर बार केंदुवा जा रहा था, तभी बोकारो से चलकर रामगढ़ की ओर जा रही एक पेट्रोल टैंकर संख्या( डब्ल्यू बी 29 बी 6150) ने सामने से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। बेरिकेडिंग ने ली जान: प्रत्यक्षदर्शियो...