जहानाबाद, फरवरी 12 -- काफी देर तक दोनों पक्षों में हुआ हंगामा, ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद बेटे ने उठाया शव घोसी, निज संवाददाता घोसी नगर पंचायत के पुरानी अस्पताल के समीप गुरुवार को मानवीय संवेदना को तार- तार कर देने वाली घटना हुई। जहां पिता के शव का अंतिम दर्शन और अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सौतेली मां और बेटे में विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी का बेटा अपने पिता का शव देखना चाह रहा था। लेकिन सौतेली मां ऐसा करने से रोक रही थी। इसको लेकर घंटों हंगामा होता रहा। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय संत शरण पंडित का बीमारी के कारण निधन हो गया था उसके बड़े पुत्र रिशु कुमार अपने पिता के शव को देखना और दाह संस्कार के लिए ले जाना चाहते थे। लेकिन सौतेली मां ऐसा करने से मना कर रही थी। सौतेली मां शांति देवी ने पहली पत्नी के पुत्र को अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.