मैनपुरी, फरवरी 24 -- थाना क्षेत्र के ग्राम फरेंजी में अपराधिक घटनाओं में शामिल रहने वाले पिता और उसके दो पुत्रों को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया। पुलिस ने इन तीनों की गिरफ्तारी की और तीनों को इटावा मैनपुरी की सीमा पर चौबिया थाना क्षेत्र के निकट छोड़ दिया। इन्हें हिदायत दी गई की कि दो महीने तक यह कहीं नजर आए तो इनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम फरेंजी निवासी सर्विस चौबे पुत्र रामदत्त और उसके पुत्र रजत तथा मोनू स्थानीय इलाकों में आपराधिक घटनाओं में शामिल रहते हैं। इनसे स्थानीय लोग परेशान और भयभीत रहते हैं। सर्वेश के खिलाफ विभिन्न अपराधों के सात तथा मोनू और रजत के खिलाफ विभिन्न अपराधों के चार चार मुकदमे दर्ज हैं। इनकी आपराधी के इतिहास को देखते हुए डीएम कोर्ट ने इन ...