सुल्तानपुर, जनवरी 16 -- गोसाईगंज। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के पिण्डोरन सधई का पुरवा की दलित बस्ती में शुक्रवार शाम बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक खपरैलनुमा मकान सहित पांच छप्पर जलकर राख हो गए। फायर विभाग और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव निवासी रामफेर के छप्पर के ऊपर से गुजरा 440 वोल्ट का बिजली लाइन का तार टूटकर नीचे गिर पड़ा। तार गिरते ही छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने रामफेर के खपरैल के मकान के साथ-साथ सभाजीत, राम मिलन, रामलाल और राम अनुज के छप्परों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। फायर कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.