संभल, फरवरी 2 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव पहलवाड़ा में चुनावी रंजिश के चलते शुक्रवार देर रात प्रधान की सास राशन डीलर प्रेमवती देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिवार व गांव के लोग शव ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर राजघाट गंगाघाट ले जा रहे थे। बबराला में थाने के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली को खड़ा किया और पिण्डदान की रस्म की गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और जाम के हालात बन गए। विधायक रामखिलाड़ी यादव भी पहुंचे और रस्म पूरी कराने के बाद शव गंगाघाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई है। गांव पहलवाड़ा निवासी प्रेमवती की शुक्रवार रात प्रधानी चुनाव की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.